Wednesday, 24 January 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 जनवरी 2018

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 20 जनवरी 2018



1. हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक कितने रुपये का नया नोट जारी कर रहा है?
भारतीय रिज़र्व बैंक 10 रुपये का नया नोट जारी कर रहा है| चॉकलेट कलर का यह नोट महात्मा गांधी सीरीज के अंतर्गत जारी किया जायेगा। इस नोट में आगे महात्मा गाँधी तथा पीछे कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर है। इससे पहले 10 रु. के नोट में 2005 में बदलाव किया गया था| इस नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का “लोगो” और स्लोगन भी होगा|
2. हाल ही में किस राज्य का नया “लोगो” जारी किया गया है?
पश्चिम बंगाल का नया “लोगो” जारी किया गया है| यह “लोगो” पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जारी किया गया है| इसमें अशोक स्तंभ पर हल्का हरा रंग है तथा नीचे हरे रंग के बॉर्डर के बीच में राज्य का नक्शा है।
3. आर्सेन वेंगर कौन है?
आर्सेन वेंगर इंग्लिश फुटबॉल क्लब आर्सनल के मैनेजर है| हाल ही में इन पर 3 मैचों का प्रतिबंध और 35 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है| वेंगर ने वेस्ट ब्रूम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ होने के बाद रेफरी माइक डीन पर गुस्सा निकाला था। इसी वजह से उन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
4. कपिल मोहन कौन थे?
कपिल मोहन भारत की पहली ब्रुअरी मोहन मीकिन के पूर्व चेयरमैन ब्रिगेडियर थे| मोहन मिकिन लिमिटेड रम के अलावा और भी कई ड्रिंक्स बनाती है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. प्रियदर्शिका नाटक के रचयिता कौन है?
प्रियदर्शिका नाटक के रचयिता हर्षवर्धन है| यह एक संस्कृत नाटक है| इस नाटक में राजा उदयन और राजकुमारी प्रियदर्शिका की कहानी का वर्णन किया गया है|
6. “प्रियप्रवास” महाकाव्य के लेखक कौन है?
“प्रियप्रवास” महाकाव्य के लेखक अयोध्यासिंह उपाध्याय है| इसकी कथावस्तु का मूलाधार श्रीमद्भागवत का दशम स्कंध है, जिसमें श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनके यौवन, कृष्ण का ब्रज से मथुरा को प्रवास और लौटकर आने का वर्णन किया गया है| यह महाकाव्य दो भागों में विभाजित है। पहले से आठवें सर्ग तक की कथा में कंस के निमंत्रण लेकर अक्रूर जी ब्रज में आते है तथा श्रीकृष्ण समस्त ब्रजवासियों को शोक में छोड़कर मथुरा चले जाते है। नौवें सर्ग से लेकर सत्रहवें सर्ग तक की कथा में कृष्ण, अपने मित्र उद्धव को ब्रजवासियों को सांत्वना देने के लिए मथुरा भेजते है।
7. हाल ही में महाराष्ट्र ओपन टेनिस का खिताब किसने जीता है?
महाराष्ट्र ओपन टेनिस का खिताब फ़्रांस के गाइल्स सीमोन ने जीता है| सिमोन ने महाराष्ट्र ओपन टेनिस के फाइनल मुकाबले में सिड केविन एंडवरसन को 7-6, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह सिमोन का दो साल में पहला एटीपी वर्ल्ड टूर खिताब है। सिमोन इससे पहले, 2015 में मार्सिले ओपन का ख़िताब जीता था। इस ख़िताब को पहले चेन्नई ओपन के नाम से जाना जाता था|
8. कामरान अकमल का संबंध किस खेल से है?
कामरान अकमल का संबंध क्रिकेट से है| कामरान अकमल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज है| हाल ही में अकमल ने घरेलू वनडे टूर्नामेंट में दोहरा शतक लगाया है| कामरान यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। कामरान तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने घरेलू वनडे में दोहरा शतक लगाया है। इनसे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद अली (207) और खालिद लतीफ (204*) भी घरेलू वनडे में डबल सेंचुरी जमा चुके हैं।
9. हाल ही में ट्रेडिशनल पिलो फाइट कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
ट्रेडिशनल पिलो फाइट म्यांमार में आयोजित की जा रही है| यह फाइट बांस के खंभे पर बैठकर होती है, जिसमें प्रतिभागी एक-दूसरे को पिलो मारकर खंभे से नीचे गिराते है| यह फाइट म्यांमार के आजादी दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित की जाती है| म्यांमार को ब्रिटेन से 4 जनवरी 1948 में आजादी मिली थी|
10. आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस प्रतिवर्ष 1 जनवरी को मनाया जाता है| इसकी शुरुआत 1 जनवरी 1764 में बंगाल मेडिकल सर्विस के रूप में हुई थी। कोर का निर्माण इसलिए किया गया था ताकि सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा सकें।

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21-22 जनवरी 2017

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 21-22 जनवरी 2017



1. हाल ही में किस राज्य में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है?
हरियाणा में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी पोर्टल शुरू किया गया है| इससे एचआरपी मामलों की पहचान कर डिलीवरी के लिए सिविल अस्पतालों में रैफर करने में मदद मिलेगी। हरियाणा यह पोर्टल शुरू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है|
2. हाल ही में दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी को नियुक्त किया गया है| शर्मिष्ठा मुखर्जी प्रसिद्ध नृत्यांगना है| शर्मिष्ठा मुखर्जी 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थी| वर्तमान में शर्मिष्ठा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रवक्ता पद पर कार्यरत है| शर्मिष्ठा मुखर्जी दिल्ली विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं|
3. ‘त्रे शिमे दी लेवारेदो’ क्या है?
‘त्रे शिमे दी लेवारेदो’ इटली में स्थित 2,999 मीटर लंबी गुफा है| इस गुफा का निर्माण प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान किया गया था| इस गुफा का का इस्तेमाल प्रथम विश्वयुद्ध के दौर में कई देशों की सेना ने बंकर के तौर पर किया था| इस जगह पर आज भी प्रथम विश्वयुद्ध की निशानियाँ मौजूद है|
4. श्रीवल्लभ व्यास कौन थे?
श्रीवल्लभ व्यास बॉलीवुड अभिनेता थे| इन्होनें केतन मेहता की सरदार, वेलकम टू सजनपुर, सरफरोश, लगान, बंटी और बबली, चांदनी बार आदि फिल्मों में अभिनय किया था| इन्होने आहट, सीआईडी, कैप्टन व्योम जैसे सीरियल में काम किया है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “मृगनयनी” उपन्यास के लेखक कौन है?
“मृगनयनी” उपन्यास के लेखक वृंदावनलाल वर्मा है| इस उपन्यास में 15वीं शती के ग्वालियर राज्य के प्रतापी राजा मानसिंह तोमर तथा उनकी गूजरी रानी मृगनयनी की प्रेम कथा का वर्णन किया गया है|
6. “किरातार्जुनीयम्” ग्रंथ के लेखक कौन है?
“किरातार्जुनीयम्” ग्रंथ के लेखक महाकवि भारवि है| इस ग्रंथ को एक उत्कृष्ट श्रेणी की काव्यरचना माना जाता है| यह ग्रंथ किरातरूपधारी शिव एवं पांडुपुत्र अर्जुन के बीच के हुए धर्नुयुद्ध तथा वार्तालाप पर केंद्रित है|
7. हाल ही में फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप का ख़िताब किसने जीता है?
फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप का ख़िताब बिहार की काजल कुमारी ने जीता है| काजल ने फेडरेशन कप ऑल इंडिया कैरम चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में जैन इरिगेशन की तरफ से खेलने वाली आयशा मोहम्मद को 25-13, 25-12 से हारकर यह ख़िताब जीता है|
8. हाल ही में होपमैन कप मिक्स्ड टेनिस टूर्नामेंट का खिताब किसने जीता है?
होपमैन कप मिक्स्ड टेनिस टूर्नामेंट का खिताब स्विट्ज़रलैंड के रोजर फेडरर और बेलिंडा क्लार्क की जोड़ी ने जीता है| फेडरर और बेलिंडा की जोड़ी ने होपमैन कप मिक्स्ड टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव और एंजलिक कर्बर की जोड़ी को 6-3, 6-2 से हराकर यह ख़िताब जीता है| स्विट्ज़रलैंड ने 17 साल बाद होपमैन कप का ख़िताब जीता है|
9. हाल ही में मोरीब डून फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
मोरीब डून फेस्टिवल अबु धाबी में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल ऊंट, घोडा, और कार रेस के लिए प्रसिद्ध है| इस रेस में बच्चों को ऊँटों की पीठ पर बांध दिया जाता था| बच्चों के रोने की आवाज से ऊंट तेज भागते थे। इस दौरान बच्चे गिरकर जख्मी हो जाते थे। कई बार तो बच्चो की मौत तक हो जाती थी। 2 से 3 साल के बच्चे पाकिस्तान, सूडान जैसे गरीब देशों से लाए जाते थे। दुनियाभर में विरोध के बाद 2002 में बच्चों के बांधने पर रोक लगी थी| ऊंट रेस का ट्रैक 1.8 किमी लंबा होता है| यह रेस जीतने वाले ऊंट के मालिक को 13 करोड़ रुपए मिलते हैं।
10. इस्तांबुल में एपिफेनी दिवस कब मनाया जाता है?
इस्तांबुल में एपिफेनी दिवस प्रतिवर्ष 6 जनवरी को मनाया जाता है| यह दिवस जीसस क्राइस्ट के धरती पर इंसान के रूप में आने के उपलक्ष्य के रूप मनाया जाता है।

हिंदी करेंट अफेयर्स 23 जनवरी 2018


हिंदी करेंट अफेयर्स  23 जनवरी 2018


1. हाल ही में अमेरिका ने किस देश की कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है?
अमेरिका ने ईरान की 5 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है| इस प्रतिबंध के अंतर्गत अमेरिका में इन कंपनियों की संपतियां जब्त होंगी और अमेरिकी नागरिक इनसे लेन-देन नहीं कर पाएंगे| ये पांचो कंपनियां ईरान के साहिद बाकरी इंडस्ट्रियल ग्रुप की अधीनस्थ कंपनियां है, जो ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों के विकास के लिए जिम्मेदार है|
2. हाल ही में किस देश में महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन अधिकार संबंधित नियम लागू किये गए है?
आइसलैंड में महिलाओं और पुरुषों के लिए समान वेतन अधिकार संबंधित नियम लागू किये गए है| आइसलैंड यह नियम लागू करने वाला विश्व का पहला देश है| इस नियम के तहत न्यूनतम 25 कार्मिकों वाली कंपनी और सरकारी उपक्रम को भुगतान संबंधित नीतियों के लिए सरकारी प्रमाणीकरण प्राप्त करना आवश्यक होगा| वर्तमान में आइसलैंड की संसद में 50% सदस्य महिला सांसद है|
3. पीटर सदरलैंड कौन थे?
पीटर सदरलैंड विश्व व्यापार संगठन के पूर्व महानिदेशक और गोल्डनमैस सैक्स के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष थे| इन्होनें 1980 के दशक के दौरान आयरलैंड के यूरोपीय संघ आयुक्त और अटॉर्नी जनरल के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
4. जॉन यंग कौन थे?
जॉन यंग 6 बार अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम अंतरिक्ष यात्री थे| यंग अपोलो-10 के लिए चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने वाले प्रथम अंतरिक्ष यात्री थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|
5. “ऋतुसंहार” काव्य के रचयिता कौन है?
“ऋतुसंहार” काव्य के रचयिता कालिदास है| ऋतुसंहार महाकवि कालिदास की प्रथम काव्यरचना मानी जाती है, जिसके छह सर्गो में ग्रीष्म से आरंभ कर वसंत तक की छह ऋतुओं का सुंदर प्रकृतिचित्रण प्रस्तुत किया गया है।
6. “अभिज्ञानशाकुन्तलम्” नाटक के रचयिता कौन है?
“अभिज्ञानशाकुन्तलम्” नाटक के रचयिता महाकवि कालिदास है| इसमें राजा दुष्यन्त तथा शकुन्तला के प्रणय, विवाह, विरह, प्रत्याख्यान तथा पुनर्मिलन की कहानी का वर्णन किया गया है| इस नाटक का अनुवाद प्राय: सभी विदेशी भाषाओँ में किया जा चुका है|
7. हाल ही में ब्लैक एंड व्हाइट कार्निवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
ब्लैक एंड व्हाइट कार्निवल अमेरिका के कोलंबिया में मनाया जा रहा है| ब्लैक एंड व्हाइट कार्निवल प्रतिवर्ष 2 से 7 जनवरी तक मनाया जाता है| यह कार्निवल रंगभेद के खिलाफ समानता का संदेश फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| यह कॉर्निवल दो पार्ट में होता है। प्री कॉर्निवल में पानी से खेलते हैं, जबकि लिटिल कॉर्निवल में क्रिएटिविटी दिखाते हैं। इसके कास्ट्यूम लोग खुद ही बनाते हैं। रंगभेद विरोधी होने के कारण इस कार्निवल को यूनेस्को ने 2009 में विशेष विरासत में शामिल किया था|
8. सोमनाथ मंदिर पर हमला कब किया गया था?
सोमनाथ मंदिर पर हमला 8 जनवरी 1026 में महमूद गजनवी ने किया था| गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला कर उसे लूट लिया था तथा बाद सोमनाथ मंदिर को नष्ट कर दिया था|
9. शाकम्भरी जयंती कब मनाई जाती है?
शाकम्भरी जयंती प्रतिवर्ष 3 जनवरी को मनाई जाती है| यह जयंती देवी शाकम्भरी की याद में मनायी जाती है| ऐसी मान्यता है कि माँ शाकम्भरी मानव के कल्याण के लिये इसी दिन धरती पर आयी थी।
10. राजिम भक्तिन माता जयंती कब मनाई जाती है?
राजिम भक्तिन माता जयंती प्रतिवर्ष 7 जनवरी को मनाई जाती है| राजिम भक्तिन माता जयंती विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में मनायी जाती है। छत्तीसगढ़ राज्य का राजिम क्षेत्र राजिम माता के त्याग की गाथा से सराबोर है, भगवान कुलेश्वर महादेव का आशीर्वाद इस क्षेत्र को मिलता है।

Current Affairs Quiz 1

General Science Quiz 36 ~ Students GK Quiz - Quiz for Students Menu